प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी गोविन्द कुमार पुत्र मोतीलाल तीन दिन पहले किसी काम से कुंडा आया था। नगर के तिलौरी मोड़ स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया। पहले से मौजूद लोगों ने उसे झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पैसे नहीं निकलने पर वह वापस चला गया। बाद में मोबाइल पर खाते से 80 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज पहुंचा तो परेशान हो गया। पीड़ित ने बैंक में शिकायत करने के साथ ही पुलिस को भी मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...