Pratapgarh Kunda News: एचपीवी टीकाकरण में सम्मानित किए गए स्वास्थ्यकर्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मियों ने एचपीवी टीकाकरण में विशेष योगदान दिया। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक को पहले पायदान पर स्थापित करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिलीप कुमार डीईओ को सीएमओ डॉ.एएन प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. हेमन्त सिंह, डॉ. रोहित सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, धीरेन्द्र कुमार, शिप्रा अग्रहरि, विभा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.