प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में शुक्रवार रात में तेज हवा से 33000 की लाइन पर कई जगह पेड़ की डाल गिर गई। इससे पांच पोल के इंसुलेटर पंक्चर हो गए और 14 घंटे तक सप्लाई बंद रही। बारिश के बीच विद्युतकर्मी मरम्मत में जुटे रहे। 14 घंटे के बाद लाइन को दुरुस्त किया गया। इस दौरान रानीगंज विद्युत केंद्र कस्बा, ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव में बिजली गुल रही। वहीं कस्बे के लोग बिजली की सप्लाई नहीं मिलने के कारण पानी के लिए तरस गए। वहीं इलाके के रामनगर, देवगढ़ कमासिन, प्रीतम, तिवारीपुर, फतेहपुर, मीरपुर विष्णुपुर, लच्छीपुर, चांदपुर, हरिहरगंज, दरियापुर, गोसाईपुर सहित कई गांव में बिजली गुल होने से अंधेरा छाया रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़...