Pratapgarh Kunda News: एचटी लाइन के करंट से मवेशी की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर इलाके के पूरे बीरबल (ढखवा) निवासी शादिक अली की भैंस शुक्रवार सुबह खेत में चर रही थी। खेत में गिरे एचटी लाइन के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख खेत में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। शादिक अली ने घटना को बिजली निगम की लापरवाही बताया। बताया जा रहा है कि एचटी लाइन का तार काफी दिनों से खेत में गिरा है। जिससे कभी भी और बड़ी घटना हो सकती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हाईवोल्टेज करंट से कोशियारा में भैंस की मौत यह भी पढ़ें- Kanpur News: अलावलपुर के घरों को छू रही हाईटेंशन लाइन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.