प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र बिहार में तैनात लाइनमैन इशान बुधवार देर रात 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल लाइनमैन खरगू का पुरवा, लाल बाबा का पुरवा लालगोपालगंज का रहने वाला बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेई सुरेंद्र कुमार सेन और एसडीओ महेंद्र सिंह भी पहुंच गए। हालत गंभीर देख लाइनमैन को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...