प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए। एक ही रात चार घरों में चोरी की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बसहा गांव निवासी चौहरजा प्रसाद सरोज के घर बुधवार रात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर चले गए। कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद और आभूषण उठा ले गए। चोर गांव के ही लालजी सरोज, प्यारेलाल सरोज और शिवलाल सरोज के कमरे का भी ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसे और आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: बिरनी में तीन घरों से 4 लाख नगदी समेत 7 लाख के जेवरात की चोरी चौहरजा प्रसाद सरोज के घर के लोग सुबह...