प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। अंतू थानाक्षेत्र के गड़वारा इलाके में शनिवार सुबह कार में टक्कर मारकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कार चालक ने पुलिस को सूचना दी कि चार पांच लोगों को कुचलकर ट्रक भागा है। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक रानीगंज में पकड़ा गया। रानीगंज एसओ अवन दीक्षित ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है, लेकिन किसी के घायल या मौत की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...