Pratapgarh Kunda News: एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। उड़ैयाडीह बाजार में एक्सपायर हो चुकी एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत गंभीर होते देख स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन डॉक्टर के पास पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। सुल्तानपुर निवासी रवि गुप्ता पुत्र रमेश कुमार के मुताबिक 29 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे उड़ैयाडीह बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदार से एनर्जी ड्रिंक मांगी। बताया गया कि उसे पीने के कुछ ही देर बाद रवि को उल्टी होने लगी। उनकी हालत गंभीर होते देख आसपास के लोग घबरा गए। तत्काल उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.