प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन प्रतापगढ़ के अनुरोध पर सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें एसोसिएशन के सुझावों पर कार्रवाई की मांग की है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) एसोसिएशन के नवीन शुक्ल, ऋषि द्विवेदी, नवीन शुक्ल, राम शिरोमणि यादव आदि पदाधिकारियों ने सदर विधायक को पत्र लिखा था। पत्र में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, एआरपी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुझाव दिए हैं। जिसमें कहा है कि सशक्त एआरपी व्यवस्था ही सशक्त विद्यालय, सशक्त शिक्षक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: एआरपी के कार्यकाल का मूल्यांकन के आधार पर हो नवीनीकरण :: हरि किशोर

हिंदी हिन्दुस्तान की ...