प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। आस्था, भक्ति और सामाजिक सद्भाव की अनुपम छटा के बीच शुक्रवार सुबह शहर का ऐतिहासिक भरतमिलाप चौक घंटाघर पर सकुशल संपन्न हो गया। चारों भाइयों के गले मिलते ही हर ओर श्रीराम का जयकारा होने लगा। इससे पहले उनकी आरती उतारी गई। गुरुवार रात भर झांकियों का प्रदर्शन देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से जगमगाते शहर में रातभर उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर रामदल, भरत मिलाप की चौकियों का शुभारंभ किया। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: चारों भाईयों के मिलन को देख छलकी...