प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: उल्टी दस्त से तबीयत बिगड़ने के बाद ब्लॉक प्रमुख की 14 साल की बेटी की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंच गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर निवासी रामयश सरोज की पत्नी मालती बाबागंज ब्लॉक प्रमुख हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी आरती उर्फ किरन हरिराज इंटर कालेज में कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार रात शनिवार डेढ़ बजे उसे उल्टी दस्त होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आरती को लेकर हीरागंज निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी कुंडा रेफर कर दिया गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर बाबागंज विधायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सरोज, कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, बिहार ब्लाक प्रमुख रा...