प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उर्वरक की ओवररेटिंग की सूचना मिलते ही तत्काल छापामारी कर ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करें। जिससे किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। यह निर्देश बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की शिकायत के बाद सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने दिए। किसान दिवस की बैठक में उप निदेशक कृषि अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों और कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए किसान दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: प्राथमिकता क...