प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मधुकरपुर में एक युवक घर आए दोस्त के साथ उफनाए नाले में नहाने पहुंच गया। अचानक तेज बहाव में दोनों डूबने लगे तो मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय गोताखोर लापता दोस्त की तलाश करने लगे। हालांकि शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकर पुर निवासी 19 वर्षीय नीरज पटेल से मिलने बुधवार दोपहर उसका दोस्त जेंवई बनकटवा निवासी सत्यम सरोज मिलने आया था। दोनों दोपहर बाद गांव से ही गुजरे नाले के झलिहा घाट पर नहाने पहुंच गए। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूबने लगे। वहां मौजूद गांव का ही पुत्तीलाल नाले में कूद गया। उसने नीरज को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसका दोस्त सत्यम सरोज तेज धारा में बह ...