प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। उपनिदेशक पंचायती राज वाराणसी मंडल समरजीत यादव मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे के करीब विकासखंड गौरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण के बारे में जानकारी ली। ब्लॉक के बाद वे आरआर सेंटर रामापुर पहुंचे जहां उन्हें केंद्र पर कूड़ा कचरा मौके पर मिला। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी लोगों के घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा कर आरआर सेंटर पर भेजवाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रामापुर सेंटर पर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान जिला समन्यवक अतुल मिश्रा, एडीओ पंचायत राम सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन सिंह सहित सफाईकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...