Pratapgarh Kunda News: उधार दिए रुपये मांगने पर पीटा, पांच लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उधार दिए गए 30 हजार रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने युवक को जबरन रोककर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी चेतन सिंह पुत्र हरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सैफ खान को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। 23 अक्तूबर को रुपये वापस मांगने पर सैफ ने उसी दिन रकम लौटाने की बात कही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे वह बाहर से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। करनपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास सैफ खान अपने चार अन्य साथियों के साथ काले रंग की कार से पहुंचा और बाइक के सामने कार लगा दी। उसे बाइक से खींचकर लाठी, रॉड और बेल्ट से पीटा। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.