Pratapgarh Kunda News: उधारी का पैसा न चुकाने पर मां-बेटे की पिटाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी गांव निवासिनी सुंदरी वर्मा पत्नी गयादीन पुलिस को सोमवार को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति से नौ हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसमें उसको पांच हजार रुपये दिया गया था। चार हजार रुपये बकाया था। बकाया पैसा कुछ दिन बाद वापस करने के लिए कहा गया था। इसी बात पर नाराज होकर युवक ने कहा कि तुरंत पैसा चाहिए। उसने कहा कि पैसा आपको जल्द ही मिल जाएगा। इसी पर युवक गाली-गलौज करते हुए मां सुंदरी और बेटे कौशल वर्मा की पिटाई कर दी। कौशल ने बाइक सहित सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.