Pratapgarh Kunda News: उद्यमियों और व्यापारियों की समस्या का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु समिति की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। जिसमें उद्यमियों और व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं, मांगों को डीएम के समक्ष रखा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्य रोशन लाल उमरवैश्य ने भंगवा चुंगी से चिलबिला तक सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर नाले का निर्माण न होने के कारण जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी नवरात्र, दशहरा और भरत मिलाप जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होने हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.