प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान गोंड़े में टैली और मंगापुर में मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण ले चुके लाभार्थियों को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने प्रमाण पत्र वितरित किया। कहा कि उद्यमी केवल स्वयं के लिए रोजगार का सृजन नहीं करता, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करता है। किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में उद्यमिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, स्वरोजगार और स्थानीय उद्यम आय बढ़ाने, रोजगार पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। एलडीएम नीरज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि जब लोग रोजगार खोजने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो परिवार, समाज और देश, तीनों की अर्थव्यवस्था मजबूत ...