प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उदयपुर से मायके अमेठी गई 85 वर्षीय वृद्धा का शव वहां रेललाइन किनारे पाया गया। पहचान होने के बाद परिजन अमेठी चले गए। उदयपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी आइमा निवासी प्यारेलाल की 85 वर्षीय पत्नी गया देवी का मायका अमेठी के आलमपुर में है। उसके भतीजे प्रमोद कुमार पासी ने बताया कि उसकी बुआ मानसिक रूप से बीमार थीं। वह 10 दिन पहले उसके घर आई थी। वह अक्सर दूसरे गांव मे घूमने चली जाती थी। सोमवार सुबह आरजीपीटीआई के पीछे नईया नाला के पास झाड़ियों में बुआ का शव मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ तिलोई दिनेश मिश्र ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...