Pratapgarh Kunda News: उदयपुर एसओ के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर इलाके के रॉकी निवासी दिनेश सिंह ने उदयपुर एसओ के खिलाफ मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, एसपी के साथ मानवाधिकार को शिकायत पत्र भेजा है। आरोप है कि गांव के कोटेदार ने शिकायत किया कि उसके मुर्गी फार्म से कुलदीप सिंह, राजकुमार कोरी ने छोटा सिलेंडर, पाइप व बर्तन चोरी किया है। आरोप है कि 19 जुलाई को पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पांच दिन से पुलिस दोनों युवकों को थाने पर बैठा रखा है। पुलिस प्रताड़ित करने के साथ मारपीट कर अन्य चोरी में फंसाने के लिए झूठा बयान लेने की कोशिश कर रही है। उदयपुर एसओ दीप नारायण ने कहा कि आरोपी के यहां से चोरी का सामान बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.