प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कार्यालय साहबगंज में आयोजित क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉप-5 किशोरियों में सौम्या सोनी, अलसबा बानो, मधु प्रजापति, सना कैफरीन और वंशिका सिंह को उपनिरीक्षक ज्योति सिंह की ओर से प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसआई ज्योति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, अधिकारों और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किशोरियों को जागरूक रहने, शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष महेश कुमार मौर्य, खुशनुमा, रिचा जायसवाल, एसआई रमजान खान, आरक्षी किरन पटेल, पीआरडी मीना, आरक्षी कुंदन शर्मा एवं आरक्षी अमन सिंह मौ...