Pratapgarh Kunda News: उत्कृष्ट कार्य के लिए चार ईएमटी सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के लिए संचालित एएलएस एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर 31 अगस्त से तीन सितम्बर तक सीएमओ ऑफिस के शास्त्री सभागार में हुआ। मेड केयर 365 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित शिविर में मरीजों की जान बचाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी सुरेंद्र कुमार (प्रतापगढ़), पिंटू माझी (अमेठी), इबरार अहमद (सुल्तानपुर) और संजय मिश्रा (रायबरेली) को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, डॉ. सबीब हैदर, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, संचालक प्रबंधक रजनीश चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक उमेश चंद्र यादव, प्रशिक्षक विकास पांडेय सहित संस्था के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.