Pratapgarh Kunda News: ई- रिक्शा की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग का बूम, चालक को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पास वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर नया माल गोदाम की क्रासिंग के पास सोमवार की शाम ई-रिक्शा की टक्कर से बूम दो भाग में क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाही ने ई-रिक्शा को चालक सहित थाने भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने बूम की मरम्मत देर शाम पूरी की। हालांकि करीब डेढ़ घंटे तक भंगवा, महुआर सहित अन्य गांव की ओर जाने वाले बाइसवार, ई-रिक्शा सहित छोटे वाहनों को वैकल्पिक व्यवस्था से क्रॉसिंग के दोनों तरफ रोका गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा की टक्कर से बूम टूटा था। चालक को हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम का केस दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.