प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग के तरदहा विद्युत केंद्र के सामने से घर लौट रही महिला का मोबाइल फोन छीनकर बाइक सवार युवक भाग निकले। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव निवासी प्रियंका कुमारी ई-रिक्शा से रविवार दोपहर अपने घर जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा तरदहा पावर हाउस के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चांदोरुइया गांव में देवर ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...