Pratapgarh Kunda News: ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीन भागे बदमाश, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। ई-रिक्शा से मायके से ससुराल जा रही महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले। पर्स में महिला का मोबाइल फोन, नकदी और अभिलेख भी थे। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के काछी पट्टी मुहल्ला निवासी मो. अनवर की पत्नी निशा कौशर कुंडा स्थित अपने मायके गई थी। रविवार रात करीब आठ बजे वह ई-रिक्शा से अपनी ससुराल काछी पट्टी मानिकपुर जा रही थी। जैसे ही वह तिवारीपुर गांव के पास हाईवे पर पहुंची। बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसके हाथ से पर्स छीन कर भाग निकले। महिला के पर्स में एन्ड्रायड मोबाइल, 1500-1600 रुपये, आधार आदि अभिलेख थे। महिला ने शोर मचाया तो कुछ लोग दौड़े लेकिन वह लोग भाग निकले। पीड़िता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.