प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी अशोग गांव निवासी पुनीत यादव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि नौ जुलाई की शाम पांच बजे वह ट्रक लेकर बलीपुर नहर के पास से निकल रहा था। तभी बगल से ई-रिक्शा निकला तो ट्रक छू गई, जिससे उसका साइड का शीशा टूट गया। ई-रिक्शे वाले ने अपने साथियों को बुलाकर उसको रोक लिया। ट्रक के सामने खड़े होकर उसको नीचे उतारा और ट्रक लेकर चले गए। हमको बोले चौराहे पर आओ तब फैसला होगा, वह चौराहे पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...