प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा निवासी निवासी 40 वर्षीय जीतलाल वर्मा रविवार को दोपहर बाद ई-रिक्शा से नसीरपुर अपनी रिश्तेदारी जा रहा था। रास्ते में पूरे बसावन (राहाटीकर) के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस को देख ई-रिक्शा को चालक ने मोड़ दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उस पर बैठे जीतलाल का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी सांगीपुर भेजा और ड्राइवर-खलासी के साथ बस को कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...