Pratapgarh Kunda News: ई-रिक्शा पर बैठने से रोका तो परिवार को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलीलपुर कामापट्टी गांव निवासी फूलचन्द गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 17 जुलाई को करीब एक बजे गांव के कुछ लोग उसके ई-रिक्शा पर आकर जबरन बैठ गए। जब उसने ई-रिक्शे पर बैठने से मना किया तो आरोपी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी सरिता और भाई सरवन को भी लाठी से मारा पीटा। उसकी पत्नी सरिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े तो उनकी जान बची। पीड़ित फूलचन्द्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अंकित गौतम, अरविन्द, प्रकाश गौतम, पुष्पेन्द्र को नामजद करते हुए कमलेश की पत्नी के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.