Pratapgarh Kunda News: ई-रिक्शा की बैटरी और बकरियां चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 21 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी संदीप कुमार सरोज के घर मंगलवार रात चार पहिया वाहन से कुछ युवक पहुंचे। गाड़ी चौराहे पर खड़ी करके युवक उसके घर पहुंचे। घर के सामने ई-रिक्शा की चार बैटरी और बकरी खोल ले गए। इसी तरह करीब कला भरचक गांव निवासी शिव लाल पटेल का परिवार सोमवार को पूजा पंडाल में गया था, उसकी बकरियां घर के बाहर बंधी थी। चोर उसकी दो बकरी खोल ले गए, परिजन घर लौटे तो बकरियों को गायब देख अवाक रह गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.