Pratapgarh Kunda News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में नहाते समय डूबा बालक, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: बीरापुर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। दो साथियों के साथ ईंट-भट्ठे के गड्ढे में नहाते समय नौ साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर निवासी मुन्ना यादव का नौ साल का बेटा शिवम, गांव के ही बसंत यादव के 10 साल के बेटे आयुष और दयाशंकर पाल के 11 साल के बेटे विकास के साथ मंगलवार शाम घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ईंट भट्टे पर मिट्टी की खोदाई से बने गड्ढे में नहाने गए थे। तीनों साथी गड्ढे में उतरे ही थे कि शिवम पैर फिसलने के कारण गहरे पानी मे चला गया। उसे डूबते देख दोनों साथी बाहर निकलकर रोने लगे। उन्हें रोते देख रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण पास गए तो शिवम के डूबने की जानकारी हुई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी की हिम्मत पानी में उतरने की नहीं हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.