Pratapgarh Kunda News: इंटर की छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से इंटर की 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार उनकी बेटी पांच नवंबर को पट्टी के दाउदपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आरोप है कि सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों की मिलीभगत से उनकी नाबालिग बेटी को बहका-फुसलाकर ले जाया गया है। जब स्कूल के आसपास लगे कैमरों की जांच की गई तो छात्रा विद्यालय के आसपास देखी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बच्ची को कहीं बेच न दिया जाए या गलत काम में न डाल दिया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.