Pratapgarh Kunda News: इंटरसिटी ट्रेन को चेन पुलिंग कर आउटर पर रोकने वाले आरोपी को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ चारबाग से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची। प्लेटफॉर्म से वाराणसी रवाना हो रही इंटरसिटी को एक युवक ने आउटर के पास चेन पुलिंग कर रोका। प्लेटफॉर्म पर सिविल ड्रेस में गश्त कर रही आरपीएफ की महिला सिपाही पूजा ने अन्य यात्रियों की जानकारी के बाद आरोपी को पकड़ा। मामले की जानकारी के बाद मौके पर जीआरपी के सिपाही अनिल दक्ष, अनुराग शुक्ला पहुंचकर आरोपी को थाने लेकर पहुंचे। शुक्रवार को भी वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोका गया था। यह भी पढ़ें- वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास चेन पुलिंग कर रोका यात्री परेशान हुए शनिवार शाम जंक्शन लखनऊ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.