Pratapgarh Kunda News: आशा बहुओं संग बैठक, समस्याओं के समाधान का भरोसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: बिहार ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने आशा बहुओं की बैठक लिया। बैठक में आशा बहुओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके समाधान का भरोसा दिया। बैठक में हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में आशा बहुओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिससे वह पूरी निष्ठा से अपना कार्य पूरा कर सकें। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति रामचन्द्र सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डब्बू सिंह, जनसत्तादल केब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला,अनीश यादव, भीम यादव और बड़ी तादाद में आशा बहुएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.