प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते और आवास की समस्या का समाधान न होने पर गुरुवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम उसे जेल भेजने की धमकी देने लगे तो लोग आक्रोशित हो उठे। हालांकि उसे समस्या के समाधान का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद नीचे उतारा जा सका। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी अशोक कुमार सरोज के पास घर और रास्ता नहीं है। उसकी पत्नी दिव्यांग है। दो बेटियों और पत्नी के साथ वह पॉलीथीन तानकर रहता है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव के समीप खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। गांव वालों की सूचना लखपेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना यादव मौके पर पहुंचे। अशोक कुमार ने बताया कि उसका कच्चा घर गिर गया है। उसके पास आ...