प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: विवादित जमीन पर मेड़ बांधने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मारे गए किशोर का शुक्रवार शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर पुरुष अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। बाद में महिलाएं मांगें तुरंत पूरी करने पर अड़ गईं। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल के पड़ोसियों ने जमीन के विवाद में बुधवार दोपहर उसके 14 वर्षीय बेटे प्रवेश पटेल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। मारपीट में घायल उसकी 37 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 17 वर्षीय बेटी प्रतिभा का अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले में पृथ्वीपाल की तहरीर पर उसके सगे चाचा के बेटे राहुल, रोहित, सोनू और मंजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- किशोर का शव आने पर चीत्कार, डीएम को बुलाने की मांग पर ...