Pratapgarh Kunda News: आरा मशीन का ब्लेड टूटकर युवक के शरीर में धंसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के लिलहा बाजार निवासी हाफिज अहमद की आरा मशीन है। वहां रविवार को लकड़ी चीरने का काम चल रहा था। अपराह्न करीब 3:30 बजे लकड़ी की चिराई करते समय अचानक लकड़ी का एक टुकड़ा हाथ से फिसल गया। जिसके कारण आरा मशीन की आरी ब्लेड टूट गई। टूटी हुई ब्लेड आरा मशीन के पास काम कर रहे 32 वर्षीय इकराम के दाहिने कंधे के नीचे छाती में जा घुसी। युवक के शरीर में घुसा ब्लेड बड़ा होने के कारण उसे ग्राइंडर से काटकर छोटा किया गया। उसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.