Pratapgarh Kunda News: आमने-सामने बाइक टकराई,युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। आमने-सामने से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला। घायल को सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमाइन गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज का 24 वर्षीय बेटा विजय कुमार सरोज सोमवार देर शाम बाइक से जा रहा था। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रमबगिया चौसा गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर जा गिरे। विजय सरोज को गंभीर चोटें आई। जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी और वह भाग निकला। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.