प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कालाकांकर ब्लॉक के समसपुर सैलवारा गांव में सोमवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक की बैठक कुंडा चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में जनसत्तादल लोकतात्रिंक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में क्षेत्र में किए जा रहे जनसम्पर्क एवं सर्व समाज को साथलेकर चलने के प्रयासों का उल्लेख किया। इस मौके पर शिव प्रसाद पांडेय, मनोज त्रिपाठी, शशि द्विवेदी, टीएन शुक्ला, अरुण कुमार पांडेय, केशव देव मिश्रा, कृष्ण तिवारी, फूलचन्द पांडेय, डॉ. राम लखन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...