प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली परिसर में शनिवार को महिला, पुरुष पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और अग्निशमन के उपायों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एलएफएम बालकिशन दुबे के नेतृत्व में फायरमैन योगेंद्र यादव, केवल सिंह, अमरजीत कुमार, अश्वनी प्रसाद, विजय कुमार और प्रशांत सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सिलेंडर में आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल उठाए जाने वाले कदम, आग बुझाने के सही तरीके और बचाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।फायरकर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Mau News: पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण साथ ही ज्वलनशील वस्त...