Pratapgarh Kunda News: आकर्षक झांकियों से श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चकवंतोड़ स्थित वीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मीराभवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्या जया रॉय ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों से परिचित कराया। निदेशिका अलका सिंह एवं राकेश सिंह ने विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.