Pratapgarh Kunda News: आंवला तोड़ रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। आंवला तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक डाल टूटने से गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानीगंज थानाक्षेत्र के कस्बा लिलहा निवासी 45 वर्षीय निसार अहमद शुक्रवार को आंवला तोड़ने गया था। पेड़ पर चढ़ने के दौरान डाल टूटने से पेड़ से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निसार अहमद मजदूरी करता था। शुक्रवार को दरियापुर गांव स्थित एक आंवले की बाग में व्यापारी वकील अहमद की ओर से खरीदे गए आंवला को तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। शव को बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। निसार अहमद के दो बेटी और दो बेटा हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उसकी मौत से परिवार की रोजी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.