Pratapgarh Kunda News: आंबेडकर चौराहे से मीराभवन तक चला बुलडोजर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने सोमवार को आंबेडकर चौराहे से मीराभवन चौराहे तक 150 अवैध दुकानें हटवा दीं। कई दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया और दर्जनभर दुकानों के सामान जब्त कर लिए गए। दुकानदारों के विरोध के बावजूद करीब चार घंटे चले अभियान में नगरपालिका की टीम ने आठ दुकानदारों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। राजस्व विभाग, नगरपालिका और पुलिस के संयुक्त प्रयास से सोमवार को भी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान जारी रहा। सोमवार दोपहर बाद जेसीबी लेकर पहुंचे टीम के अफसर और कर्मचारियों ने आंबेडकर चौराहे से रोडवेज बस अड्डा होते हुए मीराभवन चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अवैध तरीके से संचालित 150 से अधिक दुकानें हटवा दीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.