Pratapgarh Kunda News: अस्पताल गेट पर बाइक खड़ी करने से परेशानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मुख्य गेट पर चलने वाले मेडिकल स्टोरों के सामने दवा खरीदने वाले अपनी बाइक खड़ी कर दे रहे हैं। ऐसे में यदि अस्पताल के भीतर और बाहर दोनों तरफ से चार पहिया वाहन या एंबुलेंस आ जाते हैं तो जाम लग जाता है। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी बार-बार मना करते हैं लेकिन उनके हटते ही फिर कोई न कोई साइकिल या बाइक दिन में कई बार खड़ी हो जाती हैं। सबसे अधिक परेशानी ओपीडी के समय होती है। ऐसे में परेशान लोग इस पर सख्ती बरते जाने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.