Pratapgarh Kunda News: अवैध कब्जे के विरोध पर मां-बेटी पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज कमईपुर में अवैध कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मां-बेटी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से बेटी का अंगूठा काट लिया। घटना 25 अक्तूबर की है। कमईपुर निवासी शालिनी सिंह की मां देवती सिंह 25 अक्तूबर की दोपहर अपने खेत में गई थी। वहां कुछ लोग खेत कब्जा करने के लिए जोताई कराने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारापीटा। शोर सुनकर शालिनी पहुंची तो बांका से उसके बाए हाथ का अंगूठा काट दिया। वह मौके पर बेहोश हो गई। उसकी मां भागी तो लोगों ने घर में घुसकर मारापीटा। पीड़िता ने मामले में विजय सिंह, आशीष सिंह और संजय सिंह के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.