Pratapgarh Kunda News: अवैध आरा मशीन संचालक पर 17 हजार रुपये का जुर्माना
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय सदभावा फत्ते गांव में अवैध आरा मशीन का संचालन किया जा रहा था। अवैध आरा मशीन पर भारी मात्रा में विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी डंप की गई थी। बगैर लाइसेंस के अवैध आरा मशीन का संचालन किए जाने की भनक लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप वन रेंजर अवध बिहारी वर्मा ने डीएफओ को मामले की जानकारी देकर अवैध आरा मशीन संचालक पर 17,000 रुपये का जुर्माना लगाया और दोबारा अवैध संचालन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जनपद में किसी भी हालत में बगैर लाइसेंस के आरा मशीन संचालित नहीं की जाएगी, यदि कहीं ऐसा होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.