प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन बाजार में सजाउददीन लंबे समय से बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन कर रहा था। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से की थी। उसी मामले को लेकर सोमवार को रेंजर आशीष प्रताप सिंह ने अवैध आरा मशीन संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी मशीन उखड़वा दिया। मौके से भाग निकले सजाउद्दीन के खिलाफ बीट प्रभारी शारदा प्रसाद ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। उसी मामले में पुलिस ने सजाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...