प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। एक महीने के अवकाश के बाद वापस लौटा उदयपुर का हेड कांस्टेबल बुधवार रात मोबाइल छोड़कर लापता हो गया। पुलिस लाइन से थाने पहुंचने के बाद उसने अपनी आमद नहीं कराई थी। उसकी तलाश की जा रही है। गाजीपुर का रहने वाला रमेश राम उदयपुर थाने में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात है। एक महीने के अवकाश पर जाने के बाद पुलिस लाइन से उसकी रवानगी हुई थी। बुधवार को वह लौटा और पुलिस लाइन में आमद करने के बाद तुरंत थाने के लिए रवाना कर दिया गया। रात में थाने से लापता हो गया। गुरुवार सुबह वह थाने पर नहीं दिखा तो उसकी तलाश की जाने लगी। इस दौरान कमरे में ही उसका मोबाइल मिला लेकिन बाइक नहीं थी। एसओ दीप नारायण ने बताया कि पुलिस लाइन से आने के बाद उसने थाने में आमद नहीं कराई थी। वह मोबाइल छोड़कर गया...