प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नाम और जन्मतिथि बदल कर दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कुंडा कोतवाली के दिलेरगंज गांव निवासी आदिल अंसारी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम, जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए। पुलिस के मुताबिक, आदिल अंसारी ने 14 फरवरी 2011 को मोहद अली पुत्र इब्राहिम जन्मतिथि 15 अगस्त 1987 तथा 06 फरवरी 2018 को आदिल अंसारी पुत्र मो. इब्राहिम जन्मतिथि 01 फरवरी 1992 के नाम से पासपोर्ट जारी हुए। जांच के दौरान दोनों पासपोर्ट में नाम एवं जन्मतिथि में भिन्नता पाई गई। उसी मामले में उप निरीक्षक राजेश कुमार ने पूरे धनऊ के पास से आरोपित आदिल अंसारी को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर...