Pratapgarh Kunda News: अरविंद ने जीता दंगल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: बिहार, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कोटवा गांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय दंगल में 51 पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल के लिए रशिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत की। दंगल का फाइनल मुकाबला प्रयागराज के झूंसी के अरविंद पहलवान और दिल्ली के गोपाल पहलवान के बीच हुआ। झूंसी के पहलवान अरविंद ने दिल्ली के पहलवाल गोपाल को चित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जन्मेजय शरण ने फाइनल विजेता को 11 हजार रुपये नकद, शील्ड, ट्रॉफी और उप विजेता को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जन्मेजय सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल बाबा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गाजीपुर के उदयवीर ने दिल्ली के सुनील पहलवान को दी पटखनी यह भी पढ़ें- Pur...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.