Pratapgarh Kunda News: अयोध्या काम करने निकली महिला लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। सलाहपुर गांव निवासी बीना पुत्री स्वामीनाथ ने तहरीर में बताया कि उसकी मां कुसुम बीते 10 मई को अयोध्या में एक व्यक्ति के घर चौका-बर्तन का काम करने के लिए घर से निकली थीं। वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचीं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। उनका कोई सुराग नहीं लग सका। करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी कुसुम का पता न चलने पर बेटी बीना ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पट्टी कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.